अपराध की साज़िश रच रहे 4 बदमाश हथियार के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार, अमरनाथ गैंग से जुड़ा कनेक्शन उजागर

SHARE:

Jamshedpur :  पुलिस ने गोविंदपुर क्षेत्र में अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को हथियार और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और ये अमरनाथ गैंग से जुड़े सौरभ शर्मा के इशारे पर काम कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपी:

रोहित लोह उर्फ गॉड बाबा (प्रकाशनगर, बिरसानगर)

गौरव गोस्वामी (घोड़ाबांधा, गोविंदपुर)

सन्नी सिंह उर्फ श्रेष्ठ सिंह (हलुदबनी, परसुडीह)

हिमांशु कुमार (जनता फ्लैट, गोविंदपुर)


एसएसपी को गोपनीय सूचना मिली कि गोविंदपुर नया रोड पर कुछ अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। डीएसपी के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी टीम गठित की गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, बदमाश भागने लगे। घेराबंदी कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हथियार व सामान:

एक देशी पिस्टल

7.65 एमएम की एक जिंदा गोली

8 एमएम की एक जिंदा गोली

एक खोखा (कारतूस का खोल)


पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि हथियार अमरनाथ गैंग के सक्रिय सदस्य सौरभ शर्मा ने छिपाकर रखने और वारदात अंजाम देने के लिए आरोपियों को सौंपा था।

छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी सुनील चौधरी, गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआई चंद्रशेखर पिंगुआ, सर्वजीत कुमार, एएसआई रविशंकर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी आपराधिक घटना टल गई। एसपी ने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही नेटवर्क के सरगना को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें