Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर और कैनन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में जुबली पार्क में फोटो वॉक का आयोजन किया गया। आयोजन में एसोसिएशन के 50 से अधिक सदस्यों के साथ शहर के कई फोटोग्राफी प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के फोटोग्राफरों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ उन्हें फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों और नवीनतम कैमरा उपकरणों से परिचित कराना था। फोटो वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने जुबली पार्क के विभिन्न हिस्सों में फोटोग्राफी करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
आयोजन के दौरान आयोजित तकनीकी सत्र में कैनन इंडिया के मयंक मंडल और जमशेदपुर के फोटोग्राफी विशेषज्ञ संजय उपाध्याय (लखन) ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने आधुनिक कैमरा तकनीक, फोटोग्राफी की बारीकियों तथा कैनन के नवीनतम कैमरा मॉडल से जुड़ी विशेषताओं की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से फोटोग्राफी से संबंधित सवाल पूछे और तकनीकी जानकारी हासिल की।
एसोसिएशन के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सह-सचिव राजेश चौहान एवं बलराम सरदार उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रंजीत सिंह गबरी, हरि नारायण प्रसाद, रजनीश उपाध्याय, ओम प्रकाश साह एवं रवि कुशवाहा तथा पूर्व सचिव रूपेश प्रजापति एवं अभिमन्यु कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं युवा फोटोग्राफरों की सहभागिता से फोटो वॉक को फोटोग्राफी के तकनीकी ज्ञान, अनुभवों के आदान-प्रदान और आपसी संवाद का मंच मिला। आयोजकों ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से शहर के फोटोग्राफरों को नई तकनीकों से जोड़ने और उनके कौशल को विकसित करने की दिशा में निरंतर पहल की बात कही।

















