उधवा: आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के लगभग सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवि, गणमान्य लोग, राजनीतिक दल एवं दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उधर बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांति, सौहार्द और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराना है। जहां इस बैठक में उपस्थित समितियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके गांव और मोहल्ले में यह आयोजन वर्षों से शांति और सहयोग के साथ होता आ रहा हैं। इस पर बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने लोगों से अपील किया कि वे अपने स्तर पर वॉलिंटियरों की जिम्मेदारी तय करें। वही वॉलिंटियर किसी भी दशा में शराब का सेवन न करें और अनुशासन बनाए रखें। यदि किसी ने अभद्रता की या माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो पुलिस उसे सीधे उसपर कानूनी कार्रवाई करेगी। आगे राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने कहा कि पर्व त्योहारों के दौरान पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी और हर आयोजन स्थल पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। वही बीडीओ सह सीओ ने विशेष रूप से चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वही किसी भी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आगे उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे पर्व भाईचारे और सामंजस्य का संदेश देते हैं इसे सौहार्द पूर्वक मनाएं ताकि क्षेत्र से एक अच्छा संदेश देश भर में जाए। इस बैठक में थाना के एएसआई शिशिर कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबु दा, काजू मलिक, सुनील प्रमाणिक, राहुल शेख, साहिदुर रहमान, जहांगीर शेख, धर्म राज, विक्रम सरकार, अजीरुद्दीन शेख, शिवपति मंडल, सरफराज उर्फ पिंटू, अब्दुल कादिर शेख, काला चंद घोष, धर्मराज मंडल, निमाई मंडल, यासीन शेख, बच्चू मंडल, अखलाकुर रहमान, शकल हेंब्रम, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।









