11 महीनों से भुगतान नहीं होने पर जनवितरण दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बदहाल, त्योहारों में भी खाली हाथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधवा: प्रखंड क्षेत्र के 164 जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों की जिंदगी में पिछले 11 महीनों से अंधकार छाया हुआ है। जहां सरकार द्वारा दी जाने वाली कमीशन की राशि का भुगतान न होने के कारण इन राशन डीलरों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जहां दशहरा जैसे बड़े पर्व के नजदीक होने के बावजूद दुकानदारों की जेब खाली है और घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं। वहीं जनवितरण दुकानदारों ने एक सामूहिक आवेदन पत्र के माध्यम से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को सूचित किया है कि यदि जल्द ही लंबित कमीशन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे लोग कार्य बहिष्कार (हड़ताल) के लिए विवश हो जाएंगे। इस सामूहिक ज्ञापन में जनवितरण डीलरों बताया है कि करीब 11 महीनों से सभी राशन डीलरों को मिलने वाला कमीशन नहीं मिला है। उधर अब स्थिति मुखमरी जैसी हो गई है जहां परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वही ऊपर से त्योहार भी सिर पर है, ऐसे में हम सब मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। आगे आपको बता दें ज्ञापन में कुल 18 से अधिक राशन डीलरों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें मासूद आलम, जितेन्द्र राय, रघुनाथ रविदास, अजिजुर रहमान जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। उधर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनका बकाया भुगतान किया जाए, ताकि वे इस संकट की घड़ी से बाहर निकल सकें अन्यथा, वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे, जिसका सीधा असर आम जनता को मिलने वाले अनाज वितरण पर पड़ेगा।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस पर कितनी तेजी से संज्ञान लेता है और इन जरूरतमंद राशन डीलरों की सुध लेता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें