गडरा में विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा से स्वीकृत पीसीसी पथ का हुआ शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी गडरा पंचायत के ग्राम गडरा में लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर स्वीकृत सर जे. जे. गांधी इंटर कॉलेज से मैदान तक बनने वाले पीसीसी पथ का आज विधिवत शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुभ शुरुआत की।



इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य दुबराज नाग, युवा नेता विकाश स्वर्णकार, बिरजू पात्रों, गणेश भूमिज, जेना जमुदा, जेना सिंकु, सीताराम, एवं कॉलेज के शिक्षकगण समेत स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

ग्रामीणों ने इस पथ निर्माण के लिए विधायक मंगल कालिंदी और झामुमो नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह मार्ग वर्षों से उपेक्षित था, जिसकी मरम्मत से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को अब आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें