होली फैमिली चर्च गुवा में खजूर पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

SHARE:

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित Holy Family Church Guwa में रविवार को खजूर पर्व (पाम संडे) श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ख्रीस्तीय विश्वासियों ने हाथों में खजूर की डालियाँ लेकर शोभायात्रा निकाली और प्रभु येशु ख्रीस्त के येरुशलेम में विजयी प्रवेश की स्मृति को जीवंत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। इसके पश्चात भक्ति गीतों और स्तुति-गान के साथ श्रद्धालुओं ने जुलूस में भाग लिया। पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा और विश्वासियों में गहरी आस्था का भाव देखने को मिला।

सहायक पुजारी वी. फादर प्रकाश कुजूर ने अपने संदेश में कहा कि खजूर रविवार के साथ ही पवित्र सप्ताह (होली वीक) का आरंभ होता है। यह सप्ताह प्रभु येशु ख्रीस्त के दुःखभोग, बलिदान और पुनरुत्थान की तैयारी का समय है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक ख्रीस्तीय विश्वासी के लिए आत्मचिंतन, प्रार्थना और प्रभु के प्रेम को अपने जीवन एवं परिवार में गहराई से अनुभव करने का विशेष अवसर है।

उन्होंने विश्वासियों से आह्वान किया कि वे इस पवित्र सप्ताह के दौरान अधिक अनुग्रह और आध्यात्मिक कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना, उपवास एवं सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

इस अवसर पर राज कुमार, वलिशियस डुंगडुंग, ओलिन तिर्की, हॉवस आईंद, अल्बर्ट डुंगडुंग, दीपिका पन्ना, मार्गरेट तिर्की, निर्मला पन्ना, जॉन, मेरी, ख्रीस्तोफर, मोना खलखो, अरवण, मार्टिन, ज्योत्सना, कुजूर, सविना, मुक्ति, रेशा, सामुएल, मरीन, सोफिया, सुनी, अन्नि एक्का, सुमन, जोसेफ, विमला, मेवानी, सुचित्रा, अंजलिका, आशा, राज किशोर, रोशन किर्पोड़ी सहित अन्य विश्वासीजन उपस्थित रहे।

खजूर पर्व के आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच आध्यात्मिक एकता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।

Leave a Comment