बीए कॉलेज के पहले डिप्लोमा बैच ने रचा इतिहास, छात्र को मिला शानदार प्लेसमेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उभरते संस्थान बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसेट) ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के पहले डिप्लोमा पास-आउट बैच ने शानदार शुरुआत करते हुए नया इतिहास रच दिया है।

डिप्लोमा (मैकेनिकल) के अंतिम वर्ष के छात्र बिष्णुपाड़ा महतो का चयन जमशेदपुर की प्रतिष्ठित कंपनी Cross India Limited में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है। छात्र ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के दम पर यह सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा 19 मार्च को लिखित परीक्षा और 26 मार्च को साक्षात्कार आयोजित किया गया था, जिसमें बिष्णुपाड़ा महतो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पार किया और चयन सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

चयनित छात्र 1 अप्रैल 2026 से कंपनी में अपनी सेवाएं प्रारंभ करेंगे, जहां वे एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें जमशेदपुर स्थित कार्यालय में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्थान के अध्यक्ष, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख राहुल सिंह एवं सभी संकाय सदस्यों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में बीएसेट प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.