पालगम धुनाबुरु में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, जनसुनवाई रही विफल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : चांडिल प्रखंड के पालगम धुनाबुरु क्षेत्र में प्रस्तावित स्पंज आयरन कंपनी की स्थापना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। धुनाबुरु पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को पालगम मोड़ पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर इस परियोजना का कड़ा विरोध जताया।

प्राथमिक विद्यालय पालगम परिसर में पर्यावरण स्वीकृति को लेकर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीणों की अनुपस्थिति के कारण आयोजन स्थगित करना पड़ा।

ग्रामीण बोले – खेती, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ेगा असर

ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्थान पर कंपनी प्रस्तावित है, वह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, चारों ओर गांव हैं — पालगम, छतरडीह, धुनाबुरु, सोनालटांड़, रायडीह, बालीडीह, तुलग्राम, बानसा सहित कई गांवों की कुल आबादी 5,000 से अधिक है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्पंज आयरन कंपनी की स्थापना से खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यहां की उपजाऊ जमीन बंजर हो जाएगी, साथ ही प्रदूषण से नदी, जंगल और नजदीकी स्कूल भी प्रभावित होंगे। बच्चों की सेहत और पशुपालन पर भी खतरा मंडराएगा।”



पुरानी बंद फैक्ट्री परिसर में प्रस्तावित है प्लांट

ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी को पूर्व में बंद हो चुकी डिज़ाइन विद्युत लिमिटेड परिसर में स्थापित किया जाना है। जनसुनवाई के आयोजन से पहले ही धुनाबुरु पंचायत के कई गांवों में विरोध की लहर थी।

स्थानीय लोगों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी कीमत पर गांव के बीचोबीच प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री को नहीं खुलने देंगे। यदि प्रशासन ने जनता की बात नहीं सुनी, तो हम बड़े आंदोलन की ओर बढ़ेंगे।”

प्रशासन के सामने चुनौती

जनसुनवाई कार्यक्रम ग्रामीण विरोध के कारण स्थगित हो गया, जिससे अब जिला प्रशासन के सामने परियोजना के सामाजिक स्वीकृति को लेकर नई चुनौती उत्पन्न हो गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें