Om Birla : नया भारत आत्मनिर्भर और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त – ओम बिरला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : देश को विकसित बनाने के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यह विचार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान व्यक्त किए। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।



ओम बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारा देश अब किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो भी देश आतंकवाद को समर्थन देगा या उसे शरण देगा, उसे भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। यह नया भारत है, जो सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करता।”



उन्होंने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। “पहले हम हथियार विदेशों से मंगाते थे, आज हम खुद आधुनिक तकनीक और स्टार्टअप्स के माध्यम से हथियार बना रहे हैं। भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हमारे पास अद्वितीय कौशल है और हम दुनिया को दिखा देंगे कि हम सबसे मजबूत हैं।



इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि ‘एक सिंदूर की क्या कीमत होती है’। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नई रणनीति के तहत अभियान चलाया है और पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया है जो हमारे सैनिकों के शौर्य को दर्शाता है।



समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने चैंबर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे औद्योगिक विकास का आधार स्तंभ बताया।



कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक छऊ नृत्य से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर मंचीय कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई। समारोह में विशिष्ट अतिथियों और चैंबर के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.