नितिन नवीन का निर्विरोध चयन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के विश्वास का प्रतीक : अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं जमीनी नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन पूरे संगठन के लिए गौरव, विश्वास और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह चयन केवल एक पद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की आशाओं, परिश्रम और समर्पण की जीत है।


अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नितिन नवीन ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वही आज उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व तक लेकर आया है। उनका निर्विरोध चयन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पार्टी के हर वर्ग को उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है।

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन संघर्ष, सादगी और निरंतर परिश्रम की प्रेरणादायक मिसाल है। देशभर के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को यह पूर्ण भरोसा है कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

अमरप्रीत सिंह काले ने नितिन नवीन को हृदय से बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि यह क्षण प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Leave a Comment

और पढ़ें