मारवाड़ी संघ के शाखा अध्यक्ष अनुप अग्रवाल को मातृ शोक, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : मारवाड़ी संघ के शाखा अध्यक्ष सह विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्य अनुप अग्रवाल की माता मंजू देवी का मंगलवार सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू देवी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका निधन कुचाई स्थित उनके पैतृक आवास में मंगलवार सुबह हुआ। स्वर्गीय मंजू देवी के निधन पर आमजन से लेकर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े कई गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार कुचाई नदी तट पर वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मारवाड़ी समाज के पदाधिकारी, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें