South Eastern Railway : चाकुलिया और चाईबासा को मिली नई ट्रेन सेवा, सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से मिली स्वीकृति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से चाकुलिया और चाईबासा के लिए दो नई ट्रेन सेवाओं को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। वर्षों से इन क्षेत्रों के यात्रियों को समुचित ट्रेन सेवा की कमी खल रही थी।

स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधिमंडलों ने इस समस्या को लेकर कई बार सांसद महतो से आग्रह किया था। उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से संपर्क किया और ट्रेन सेवाओं की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। महाप्रबंधक द्वारा प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया, जिसे मंजूरी मिल गई है।

प्रस्तावित ट्रेन सेवा इस प्रकार है:

टाटानगर से चाकुलिया मेमू ट्रेन सेवा:

प्रस्थान (टाटानगर): सुबह 11:00 बजे

पहुंच (चाकुलिया): दोपहर 12:45 बजे

वापसी (चाकुलिया से): दोपहर 3:00 बजे

पहुंच (टाटानगर): शाम 5:00 बजे

टाटानगर से चाईबासा ट्रेन सेवा:

प्रस्थान (टाटानगर): रात्रि 8:55 बजे

पहुंच (चाईबासा): रात्रि 11:00 बजे

वापसी (चाईबासा से): अगले दिन सुबह 3:20 बजे

पहुंच (टाटानगर): सुबह 5:45 बजे

यह नई सेवा विशेष रूप से चाईबासा से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगी, जो टाटानगर से चलने वाली स्टील एक्सप्रेस या अन्य ट्रेनों को आसानी से पकड़ सकेंगे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने इस स्वीकृति के लिए रेल मंत्री का आभार प्रकट किया है और बताया कि जल्द ही इन दोनों ट्रेनों का उद्घाटन उनके द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.