Tribute Event : नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित किया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे न सिर्फ आज़ादी के संघर्ष के महान सेनानी थे, बल्कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजों की यातनाएं झेलीं, जेल गए, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। उनकी दूरदृष्टि और नीतियों की वजह से आज भारत विज्ञान, शिक्षा और तकनीकी के क्षेत्र में अग्रणी बना है।



श्री दुबे ने कहा कि नेहरू जी ने देश की आधारभूत संरचना, कृषि, इस्पात संयंत्र, शिक्षा और वैज्ञानिक संस्थानों की नींव रखी। “आज हम गर्व से कह सकते हैं कि इसरो, एम्स, आईआईएम, एनएमएल जैसे प्रतिष्ठान उन्हीं की दूरदृष्टि का परिणाम हैं,” उन्होंने जोड़ा।



कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रमुख उपस्थित लोगों में रियाजुद्दीन खान, के.के. शुक्ल, समांता कुमार, एल.बी. सिंह, राजकिशोर यादव, अरुण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, मो. शब्बीर उर्फ लालबाबू, बृजेंद्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, शत्रुघ्न प्रसाद, राजीव मिश्र, अतुल गुप्ता, समरेन्द्र नाथ तिवारी, राजा ओझा, मुन्ना मिश्र, मुन्ना सिंह (सेवादल), सचिन कुमार सिंह (एनएसयूआई अध्यक्ष), सनी सिंह, सुशील घोष और चैतन मुखी आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.