नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों का किया मोटर्स में चयन, सेल्स और टेक्नीशियन पद पर मिली नियुक्ति।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी व्यावसायिक और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से तीन छात्रों का चयन प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी ‘उत्कल किया’ में हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव में बीबीए, एमबीए और बी.टेक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से चयनित छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर सेल्स और टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति दी गई है।

कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज की पेशकश की गई है।इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि उत्कल किया जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में छात्रों का चयन इस बात का प्रमाण है कि विश्वविद्यालय का पाठ्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप है।वहीं, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में मैनेजमेंट और तकनीकी कौशल का संतुलन सफलता की कुंजी है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित छात्र अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।प्लेसमेंट विभाग के अनुसार, कंपनी जल्द ही चयनित छात्रों को जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए आमंत्रित करेगी। इस सफलता से विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.