मुख्तेश्वर धाम हरिणा में स्वच्छता अभियान, विधायक संजीव सरदार ने स्वयं उठाया झाड़ू – श्रावण मास को लेकर विशेष पहल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कोल्हान प्रमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मुख्तेश्वर धाम हरिणा में शुक्रवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रावण मास में आनेवाले लाखों कांवरियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में ग्रामीणों के साथ वन विभाग के कर्मी भी शामिल हुए और मंदिर परिसर तथा आस-पास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई की गई।

सबसे खास बात यह रही कि विधायक संजीव सरदार ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई कार्य में भाग लिया और स्वच्छता की महत्ता का संदेश दिया। उन्होंने न केवल सफाई कार्य में सहयोग किया, बल्कि पूरे अभियान की सक्रिय निगरानी भी की।

श्रावण में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर गंभीर प्रयास

विधायक श्री सरदार ने कहा कि श्रावण के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड से लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए यहां आते हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए स्वच्छता सर्वोपरि है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हरिणा मेला के बाद फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए यह विशेष सफाई कार्यक्रम चलाया और सभी को स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया।

प्लास्टिक मुक्त परिसर की पहल

विधायक ने मंदिर परिसर के आसपास मौजूद दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह से बंद करें, क्योंकि यही गंदगी का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, पवित्र और सौम्य वातावरण मिल सके।

अभियान में रही सामूहिक सहभागिता

इस अवसर पर मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात, पूर्व मुखिया चंका सरदार, भुवनेश्वर सरदार, फूलचंद सरदार, उदय सरदार, गोपीनाथ सरदार, भरत सरदार, दीपक सरदार, बुलु महतो, रतन सरदार, दीपंकर सीट, रमेश दास, चना महाली, अनिरुद्ध नायक, पिंटू नायक, सपन बारीक, बापी भट्टमिश्र सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और श्रावण मास की सेवा भावना से अभियान को सफल बनाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें