MS Dhoni autographs महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त कुणाल सारंगी की नई महिंद्रा थार पर दिया ऑटोग्राफ, तस्वीरें हुईं वायरल आनंद महिंद्रा भी हुए प्रभावित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

धोनी के अनोखे अंदाज ने जीता दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खास अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। फुर्सत के पलों में दोस्तों के साथ मस्ती करना हो या किसी खास मौके को यादगार बनाना, धोनी का अंदाज निराला ही होता है। हाल ही में उनके दोस्त और झारखंड के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई महिंद्रा थार खरीदी। इस मौके पर कुणाल अपनी गाड़ी की खुशी साझा करने के लिए धोनी के रांची स्थित फार्महाउस पहुंचे।

ऑटोग्राफ से बनाया खास

धोनी ने कुणाल की महिंद्रा थार की सीट पर अपने हाथों से ऑटोग्राफ देकर इस पल को यादगार बना दिया। कुणाल ने इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जो कुछ ही समय में वायरल हो गईं। धोनी का यह अंदाज हर किसी को भा गया।

आनंद महिंद्रा भी हुए प्रभावित

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी धोनी के इस कदम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लिखा, “एक कार वह ‘कैनवास’ होती है, जिस पर हम अपनी जिंदगी की आकांक्षाएं और सपने चित्रित करते हैं। यह थार अब उस शख्स के हस्ताक्षर से सज गई है, जो ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ का प्रतीक है।”

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट ने न केवल धोनी के फैंस को खुश किया, बल्कि धोनी के दोस्तों के साथ उनके जुड़ाव को और खास बना दिया।

फैंस के साथ जुड़ाव के लिए मशहूर धोनी

धोनी का अपने फैंस और दोस्तों से जुड़ाव कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी धोनी कई बार अपने प्रशंसकों और करीबियों की गाड़ियों पर ऑटोग्राफ देकर चर्चा में आ चुके हैं। उनका यही खास अंदाज उन्हें क्रिकेट के मैदान के बाहर भी सबका चहेता बनाता है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.