राजकुमार सिंह के नेतृत्व में एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और फॉगिंग अभियान जारी नामोटोला से हुई शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर। बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एक बार फिर जनहित में पहल करते हुए साफ-सफाई और कीटनाशन का अभियान शुरू किया है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकुमार सिंह की ओर से एंटी लार्वा, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव और फॉगिंग अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को नामोटोला क्षेत्र में किया गया, जहां छिड़काव की प्रक्रिया से अभियान का आगाज हुआ। इसके बाद यह अभियान चरणबद्ध तरीके से अन्य इलाकों में भी चलाया जाएगा।

राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा,

“जनता की सेहत और सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है। समय रहते सावधानी और सफाई से ही हम बीमारियों पर नियंत्रण पा सकते हैं। इस अभियान की मैं स्वयं निगरानी करूंगा ताकि यह व्यवस्था अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचे।”


उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन से भी संपर्क कर छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। यदि स्कूल प्रबंधन सहमत होता है, तो बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल परिसरों में भी एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा।

साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें और छिड़काव के लिए सीधे संपर्क करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें