बारिश से बेहाल पूर्वी जमशेदपुर में राहत की किरण बनीं विधायक पूर्णिमा साहू, कल्याणनगर में किया गया तिरपाल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लगातार हो रही भारी बारिश ने जहां जमशेदपुर के कई इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राहत और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल बनी हैं विधायक पूर्णिमा साहू। शनिवार को उनके निर्देश पर भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच तिरपाल का वितरण किया गया।

इस राहत कार्य का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने किया, जिनके साथ स्थानीय कार्यकर्ता भी प्रभावित परिवारों तक घर-घर जाकर तिरपाल पहुंचा रहे हैं। इससे पहले क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की गई थी, ताकि राहत सामग्री का वितरण सुव्यवस्थित और प्रभावी हो सके।

“लोगों के दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं” – गुंजन यादव

गुंजन यादव ने बताया कि विधायक पूर्णिमा साहू क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी ज़रूरतमंद को राहत से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी राहत कार्य जारी रहेंगे।

स्थानीय लोगों ने जताया विधायक के प्रति आभार

मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित राहत को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक पूर्णिमा साहू का धन्यवाद करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उनका यह प्रयास सराहनीय है।

इस मौके पर रंजीत सिंह, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, मुन्ना साव, दिलीप पासवान, राहुल यादव, राजेन्द्र साव, नीरज केवर्तो, सुभाष मुखी, रामचंद्र प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें