Jamshedpur : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने क्षेत्रवासियों सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को अपने संदेश में विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा, “जहां धर्म है, वहां श्रीकृष्ण हैं और जहां श्रीकृष्ण हैं, वहां विजय और सत्य है।” उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानव समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का भी अवसर है। श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से कर्म, कर्तव्य और सत्य का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है।
मंगल कालिंदी ने कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने कामना की कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे, हर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा समाज में आपसी सौहार्द कायम रहे। विधायक ने लोगों से जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
















