एमजीएम थाना क्षेत्र की 15 लाख की जेवर चोरी का खुलासा, चोरी करने वाले और खरीदार समेत 4 गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी गांव में 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी के प्रकरण का ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को खुलासा कर दिया। चोरी की यह वारदात 29-30 नवंबर की रात हुई थी, जब महेश गौड़ का घर परिवार के शादी समारोह में जाने के दौरान खाली था।

गिरफ्तार आरोपी

जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शामिल हैं—

सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), शंकोसाई रोड नंबर 5

रोहित गोप (20), एकतानगर

मनीष राय (25), मिर्जाडीह, बोड़ाम थाना क्षेत्र

बिक्की सिंह (35), उलीडीह डिमना बस्ती


चोरी की योजना सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने मिलकर बनाई और घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। माल को दोनों ने आपस में बांट लिया। इसके बाद सुंदर ने चोरी के जेवर मनीष राय के माध्यम से बेचने की कोशिश की।

सोने की एक चेन आरोपी बिक्की सिंह को 10,000 रुपये में बेची गई थी।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें शामिल हैं—

सोने का ब्रेसलेट

सोने का मंगलसूत्र

सोने की अंगूठी

दो जोड़ी सोने की टॉप्स

दो जोड़ी पायल

सोने का हार

सोने की चेन

एक-एक पीस सोने का कान का टॉप्स

दो जोड़ी चांदी की बिछिया

चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन

एक बाइक

वारदात में इस्तेमाल लोहे का औजार


पुलिस ने बताया कि सुंदर और रोहित का आपराधिक इतिहास भी पहले से रहा है।
M

इस सफल अभियान में पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर, एमजीएम थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, एसआई प्रदीप वर्मा, एएसआई नरेंद्र बिहारी सिंह, आरक्षी फिरोज आलम, राजेश कुमार, सरोज मिश्रा, मोनू कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें