मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग की ओर से मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह सबर टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. श्वेता सुषमा द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सैनिटरी नैपकिन तथा अंडर गारमेंट्स का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित सामग्री के उपयोग के महत्व की जानकारी दी गई।

डॉ. श्वेता सुषमा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने नियमित स्वच्छता अपनाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को यह भी बताया गया कि उचित स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता से कई प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव है। उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए इस तरह के जागरूकता अभियान को गांव-गांव तक चलाने की आवश्यकता जताई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.