मेघाहातुबुरू में छात्र-छात्राओं व प्रशिक्षणार्थियों के बीच खेल सामग्री वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:सेल डे बॉर्डिंग सेंटर, मेघाहातुबुरू में शनिवार को खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेघाहातुबुरू महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती स्टेला सेल्बम, सदस्य सुनीता थापा, रंजना मैडम, सहायक महाप्रबंधक (CSR) मृत्युंजय कुमार, हॉकी पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष बीर सिंह मुंडा, एवं कोच जगदीप महाराणा, सरगिया अंगरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेल मेघाहातुबुरू खदान के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर. पी. सेल्बम की इस सराहनीय पहल को विशेष रूप से प्रशंसित किया गया।
महिला समिति अध्यक्ष स्टेला सेल्बम ने कहा कि हॉकी खिलाड़ियों की मेहनत, कौशल और अनुशासन प्रेरणा देने योग्य हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है।

वहीं हॉकी पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष बीर सिंह मुंडा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना और व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान करना खेल जगत में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया।

खेल सामग्री पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने कहा कि संसाधनों की उपलब्धता से उनके प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और वे जिले व राज्य का नाम रोशन करने का संकल्प दोहराते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.