One Nation, One Name : “एक राष्ट्र, एक नाम: भारत” हस्ताक्षर अभियान हेतु शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की बैठक आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में आयोजित हुई। इस बैठक का उद्देश्य न्यास द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान “एक राष्ट्र, एक नाम: भारत” को गति देना और जमशेदपुर महानगर से 10,000 हस्ताक्षर एकत्रित कर प्रांत कार्यालय को प्रेषित करना था।

राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर

इस अभियान के तहत पूरे देश से लाखों हस्ताक्षर एकत्रित कर महामहिम राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे, ताकि भारत का नाम केवल “भारत” ही आधिकारिक रूप से मान्य हो और अन्य किसी नाम का प्रयोग न किया जाए। अभियान 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 5 मार्च तक चलेगा। इसकी रूपरेखा 10 फरवरी से 10 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित ज्ञान महाकुंभ में तय की गई थी, जिसके बाद इसे देशव्यापी स्तर पर लागू किया गया।

बैठक में शिक्षाविदों और समाजसेवियों की भागीदारी

बैठक की अध्यक्षता डॉ. रंजीत प्रसाद (पूर्व प्राध्यापक, एनआईटी जमशेदपुर, प्रभारी पूर्वी क्षेत्र एवं राष्ट्रीय सह संयोजक, तकनीकी शिक्षा, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास) ने की। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे –

श्री शिव प्रकाश शर्मा (संस्थापक, साउथ प्वाइंट स्कूल, महानगर संयोजक)

श्री श्रिमन नारायण त्रिगुण (संस्थापक, श्रिमन क्लासेज, प्रांत संयोजक, प्रतियोगी परीक्षा)

प्रो. अमर नाथ सिंह (महानगर सह संयोजक एवं अभियान प्रभारी)

श्री रविषेक जी (संस्थापक, वेदांता क्लासेज)

श्री उदय शंकर पाठक (प्राचार्य, गिरिश विद्या मंदिर)

श्री प्रेम सक्सेना जी


शहरभर में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं रेसिडेंशियल सोसाइटीज में जाकर अभियान को गति दी जाएगी। सभी सदस्यों ने अपने स्तर से 10,000 हस्ताक्षर एकत्रित करने की जिम्मेदारी ली और तय समय सीमा में लक्ष्य को पूरा कर प्रांत कार्यालय को भेजने का संकल्प लिया।

भारत नाम को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की मुहिम

इस राष्ट्रव्यापी पहल के माध्यम से देशभर के नागरिक एकजुट होकर “भारत” को ही आधिकारिक नाम बनाने के समर्थन में हस्ताक्षर कर रहे हैं। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें