मेदासाई में बैल खेदा महोत्सव के दौरान एक घायल, गंभीर हालत में राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : मनोहरपुर प्रखंड के ग्राम मेदासाई में गुरुवार को आयोजित पारंपरिक बैल खेदा महोत्सव के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 40 वर्षीय मुकेश राय, निवासी ग्राम मेदासाई, थाना मनोहरपुर के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महोत्सव के दौरान जब बैलों को भगाया जा रहा था, तभी एक बैल अचानक अनियंत्रित होकर मुकेश राय पर गिर पड़ा और उसे रौंद दिया। इसके परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें राउरकेला रेफर कर दिया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें