मनोहरपुर में कुड़मी समाज ने पारंपरिक लोक संस्कृति के साथ मनाया गोवर्धन पूजा का भव्य आरंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : दीपावली के पावन अवसर पर मनोहरपुर में कुड़मी समाज द्वारा गोवर्धन पूजा की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों और समाज के सदस्यों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों—ढोल और मादल—की थाप पर कुड़माली गीतों एवं नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरा वातावरण लोक संस्कृति की सुगंध और उत्साह से सराबोर रहा।

तीन दिवसीय महोत्सव की हुई शुरुआत

इस आयोजन के साथ तीन दिवसीय गोवर्धन पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ:

प्रथम दिवस: जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

द्वितीय दिवस: गाय एवं बैलों की साज-सज्जा के साथ गोहाल पूजन

तृतीय दिवस: बेल खूंटा कार्यक्रम का भव्य आयोजन


सामुदायिक एकता और लोक संस्कृति का उत्सव

इस कार्यक्रम में कुड़मी समाज के मुंडा लक्मीनारायण महतो, अनादि महतो, रमेश चंद्र महतो, रंजीत महतो, सचिन महतो, नकुल महतो, कुलप्रीत सिंह भाटिया, सन्नी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

लोक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन

गोवर्धन पूजा न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि चिर-परिचित लोक संस्कृति और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है। मनोहरपुर में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें