“आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का आयोजन, राज्य सरकार की सार्थक पहल — जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur  : मनोहरपुर प्रखंड के पश्चिमी पंचायत, नंदपुर पंचायत और डिम्बुली पंचायत भवन में मंगलवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज और अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों के आवेदन प्राप्त किए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई योजनाओं के लाभुकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव और जिला परिषद सदस्य जय प्रकाश महतो ने इस कार्यक्रम को राज्य सरकार की एक सार्थक और जनहितकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य है—प्रशासनिक तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों को मिल सके।

जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा, “सरकार का तंत्र आपके द्वार आ रहा है। आपकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। यह तभी सफल होगा जब जनता और प्रशासन दोनों की सहभागिता सुनिश्चित हो। मौके पर पंचायत कर्मी, प्रखंड कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.