संत अगस्तिन महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : संत अगस्तिन महाविद्यालय, मनोहरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि शक्तिकुंज, विशिष्ट अतिथि फा. रेव्ह. एंजल कंडुलना, अरुण कुमार नाग तथा प्राचार्य विक्रम नाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को सचेत करना था। इस दौरान उपस्थित लाभुकों को विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।



स्वास्थ्य शिविर में टीबी स्क्रीनिंग, बलगम जांच, चेस्ट एक्स-रे, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया एवं शारीरिक वजन सहित कई महत्वपूर्ण जांचें की गईं। विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद लाभुकों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि शक्तिकुंज ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने और उन्हें गोद लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने इस अभियान को पंचायत स्तर तक विस्तार देने की बात कही।

इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच टीम के ओमप्रकाश ठाकुर, हरिश्चंद्र महतो, बेलमती सुंडी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.