मनोहरपुर में 4 वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने डसा, हालत पर नजर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : मनोहरपुर प्रखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही जहरीले सांपों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसी क्रम में रविवार सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई, जहां पुराना मनोहरपुर के नायक टोला में चार वर्षीय बालक संदीप हेसा को जहरीले चित्ती सांप ने डस लिया।

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनोहरपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



जानकारी के अनुसार, संदीप हेसा बड़ा जामदा फुटबॉल मैदान टोला का निवासी है और अपनी मां के साथ पुराना मनोहरपुर स्थित मौसी के घर आया हुआ था। रविवार सुबह जब वह अपने गांव लौटने के लिए घर से निकला, तभी रास्ते में एक जहरीले चित्ती सांप ने उसके दाहिने पैर पर काट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही मनीपुर मुखी टोला निवासी सर्प मित्र कुशल मुखी को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे डिब्बे में बंद कर गांव से दूर जंगल में छोड़ दिया।

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और सांप दिखने पर तुरंत विशेषज्ञों को सूचना देने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.