बुजुर्ग बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल, राउरकेला रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मनोहरपुर: मनोहरपुर जराइकेला मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हांथी फॉरेस्ट चेक पोस्ट के समीप घटी।

सूत्रों के अनुसार, 61 वर्षीय अजीत कुमार, जो बिहार के निवासी हैं और फिलहाल मनोहरपुर लाइनपार में रेंटर के रूप में रह रहे हैं, शाम के समय इवनिंग वॉक के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में अजीत कुमार के बाएं पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

मनोहरपुर पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक को भी इस हादसे में आंशिक चोटें आई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.