मनोहरपुर के बड़पोस में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:मनोहरपुर प्रखंड के बड़पोस गांव में शनिवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना से ओत-प्रोत माहौल के बीच दो दिवसीय विशाल टुसु मेला सह खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। युवा उत्थान किसान समिति, बड़पोस के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को खेल और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।
समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष महतो ने ढीपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा एवं उपमुखिया सावित्री देवी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं सिटी बजाकर किया। उद्घाटन के साथ ही खेल मैदान तालियों और उत्साह के शोर से गूंज उठा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल प्रतिभाओं की असली परीक्षा देखने को मिली। साइकिल रेस, बॉल रेस, बिस्किट रेस, रिले रेस, रस्सी कूद, मेंढक रेस, बम ब्लास्ट इन-आउट सहित 3000 मीटर, 1500 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ जैसी कई रोमांचक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लेकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए संतोष महतो ने कहा कि ऐसे खेलकूद आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि इसे करियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के चंद्रभानु महतो, संजय महतो, सुमित महतो, सुरेश चंद्र महतो, रघुनाथ महतो, संदीप महतो, टिंकु महतो, धर्मदेव महतो, नीलांबर महतो, अशोक महतो, रमेश महतो, राजकिशोर महतो, विनय कुमार महतो, जयप्रकाश महतो सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.