BloodCamp2025 : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, OSD डॉ. महेश्वरी प्रसाद रहे मुख्य अतिथि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manipal Medical College : बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के स्किल लैब में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के OSD डॉ. महेश्वरी प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



डॉ. प्रसाद ने बताया कि कॉलेज में वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है — पहला मई-जून में और दूसरा अक्टूबर-नवंबर में। गर्मी के मौसम में थैलेसीमिया, सिकलसेल जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यह शिविर आयोजित किया जाता है।



उन्होंने कहा, “इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को रक्त की कमी न हो और हमारी संस्था तत्क्षण मदद पहुँचा सके।” पिछले कई वर्षों से यह परंपरा जारी है, जिसमें स्थानीय नागरिकों और मेडिकल छात्रों की सक्रिय भागीदारी रहती है।



रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र, गंजी, टोपी, कॉफी व नाश्ते, तथा भोजन की सुविधा प्रदान की गई। शिविर के सफल संचालन में कॉलेज प्रशासन के साथ-साथ छात्रों और स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें