सिख समाज ने भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को दिया पूर्ण समर्थन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच मंगलवार को मानगो सिख संगत की ओर से भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिख समाज की सैकड़ों की संख्या में भागीदारी ने चुनावी माहौल को नया आयाम दे दिया।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव तथा मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगत को संबोधित करते हुए अपील की कि भाजपा-एनडीए की नीतियों और संध्या सिंह के सेवा कार्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाए तथा क्रमांक संख्या 10 के कैमरा छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज को सम्मान और गौरव दिलाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। दशकों पुरानी मांगों के समाधान और सिख परंपराओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण ने समाज का विश्वास मजबूत किया है।

मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर ने कहा कि नीरज सिंह वर्ष भर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों की सहायता करते रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के सेवा भावना ही एनडीए की पहचान है। उन्होंने मानगो के समुचित विकास और समृद्धि के लिए संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सिख समाज सदैव राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना को मजबूत करने में केंद्र सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मानगो क्षेत्र में बेहतर आधारभूत संरचना और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी को समर्थन देना आवश्यक है।

बैठक के अंत में सिख संगत ने एकमत होकर मानगो के विकास, स्वच्छ प्रशासन और समावेशी नेतृत्व के लिए संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। मंच संचालन इंदर सिंह इंदर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलविंदर सिंह पन्नू ने दिया।

इस अवसर पर विधायक अमित यादव, राकेश भास्कर, नीरज सिंह, चिंटू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर, नौजवान सभा के प्रीतपाल सिंह, मलकीत सिंह, रघुवीर सिंह राजा, राजू सिंह, हरजीत सिंह बुट्टे, शरनपाल सिंह राजू, संतोख सिंह, मनविंदर सिंह, सी.टी. भाटिया सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.