मानगो जन सुविधा समिति की पहली बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, बड़े नालों की सफाई और अधूरी योजनाएं पूरी कराने पर जोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो के रोड नंबर-15 स्थित मरीना सिटी में बुधवार को मानगो जन सुविधा समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। पश्चिमी क्षेत्र के विधायक सरयू राय की पहल पर मानगो क्षेत्र में जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गठित समिति की इस पहली बैठक की अध्यक्षता संयोजक पप्पू सिंह ने की।

बैठक में मानगो क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बड़े नालों की पहचान कर उनकी शीघ्र सफाई कराने का निर्णय लिया, ताकि बरसात के दौरान जलजमाव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

बैठक में विधायक एवं सांसद निधि से स्वीकृत उन विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई, जिनकी शुरुआत तो हो चुकी है, लेकिन मानगो नगर निगम के गठन के बाद विभिन्न कारणों से अधूरी रह गई हैं। समिति ने नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर इन लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में यह भी तय किया गया कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर मानगो संयोजक पिंटू सिंह, उलीडीह संयोजक विकास साहनी, जदयू उलीडीह अध्यक्ष प्रवीण सिंह, समिति सदस्य संतोष भगत, शिरिन अख्तर, भवानी सिंह, ममता सिंह, संजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, अफसर नवाज, गोपाल सिंह, अरुण श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, संतोष चौहान, संजीव मुखर्जी, अभिनंदन सिंह, गोपी शर्मा, शहाबुद्दीन खान, सोहेल खान, विनय कुमार, बलराम सिंह, वीर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें