मानगो में 19 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, समाज को संगठित करने का आह्वान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने की दिशा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर के मानगो नगर में 19 अप्रैल को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार यह सम्मेलन रविवार, 19 अप्रैल को संध्या 5:00 बजे मानगो स्थित सिटी स्टाइल, डिमना में आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर सामाजिक समरसता, समानता और आपसी आत्मीयता को सुदृढ़ करना है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य महंत श्री धर्मदास जी महाराज (अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, हनुमान गढ़ी, अयोध्या) उपस्थित रहेंगे, जो अपने विचारों से समाज को दिशा प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह करेंगे, जबकि अमलेश झा सचिव और रमेश कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। संरक्षक मंडल में नित्यानंद एवं प्रोफेसर राजीव का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महानगर, उपमेयर राहुल कश्यप तथा जिला संयोजक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति ने मानगो एवं आसपास के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं और समाज को संगठित करने की इस पहल का हिस्सा बनें।

सम्मेलन के दौरान ‘समरसता भोजन’ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करेंगे। आयोजकों का मानना है कि इस पहल से सामाजिक एकता और भाईचारे का मजबूत संदेश जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.