माकड़ी में स्व. होरो सबर के श्राद्ध कर्म में झामुमो युवा नेता सोमेश सोरेन ने दिया सहयोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर/गुड़ाबांधा। गुड़ाबांधा प्रखंड के सिंगपुरा पंचायत अंतर्गत माकड़ी गांव में स्व. होरो सबर के श्राद्ध कर्म के दौरान झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की मदद कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

गांव निवासी 58 वर्षीय होरो सबर का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। श्राद्ध संस्कार की तैयारी में परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में पीड़ित परिजनों ने आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई।

लोबीन सबर ने पहल करते हुए झामुमो युवा नेता सोमेश चंद्र सोरेन को इस समस्या से अवगत कराया। तत्पश्चात, सोमेश सोरेन द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिसे रविवार को लोबीन सबर एवं झामुमो गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू ने परिजनों को सौंपा।

ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए झामुमो और सोमेश सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में यह मदद परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी।

मौके पर झामुमो नेता गौरांग माहली, मृतक की पत्नी धूमसी सबर, रवि सबर, अजजा उत्थान मंच के प्रखंड अध्यक्ष बुद्धदेव सबर, निमाई चंद्र महतो, विष्णु सबर, लादेन सबर, उमाशंकर महतो, अरुण सबर, कांडा सबर, गुल्ठु सबर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.