मकर संक्रांति पर बोंगा मांडा पैर के निशान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:गुवा थाना अंतर्गत गंगादा पंचायत स्थित बोंगा मांडा पैर के निशान पर मकर संक्रांति के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कारो नदी में आस्था की डुबकी लगाई और बोंगा मांडा पैर के निशान पर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं जय वीर हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव व क्षेत्रवासियों के सुख-शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना का नेतृत्व पुजारी रोया तुमुई, जोगी तुमुई एवं उनतु तुमुई ने किया। धार्मिक आयोजन में गुवा, चाईबासा, गंगादा, घटकुरी, रोवाम, गुवा साई सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा में शामिल हुए।
इस अवसर पर पहाड़ मां वन देवी मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच चूड़ा, गुड़ एवं दही का वितरण किया गया, जिससे मेले का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में गु चम्पीया, ऊर्ध्व चक्रीय, साधु चरण सिद्धू, गंगा सिद्धू, झरनी दास समेत कई गणमान्य ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.