मझगांव में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

MAJHGAON :  प्रखंड मझगांव अंतर्गत कुमारडीह (मुरसाई) में नव युवक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इस दौरान भूषण पाठ पिंगुवा, निरंजन गौड़, अशोक पिंगुवा, केशव चंद्र गोप, संतोष सिंह, जाम्बीरा तिरिया और सुनील तिरिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन पाट पिंगुवा और संरक्षक रोबर्ट पिंगुवा के साथ हरिश पाट पिंगुवा, संजीव कुमार गोप, सनातन पाट पिंगुवा, सन्नी पाट पिंगुवा, अशोक पाट पिंगुवा सहित पूरी टीम का योगदान रहा।

समापन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.