झारखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि अगले सप्ताह खातों में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 52 लाख से अधिक महिला लाभुकों को मई माह की राशि अगले सप्ताह तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए भुगतान से संबंधित सारी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा है, ताकि ट्रांसफर में कोई देरी न हो। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सोमवार से ही राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला लाभुक को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।

बीते महीने की बात करें तो अप्रैल माह की राशि को जून में ट्रांसफर किया गया था, जिससे करीब 51 लाख महिलाओं को लाभ मिला था। इस बार लाभुकों की संख्या 52 लाख के पार पहुंच चुकी है।

जिलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि ट्रांसफर पूर्ण होने के बाद वे निदेशालय को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। यह योजना राज्य सरकार की महिलाओं के उत्थान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें