Mahindra Genuine Parts : महेंद्रा एम शॉपी बना भरोसेमंद पार्ट्स बिजनेस का पर्याय ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: झारखंड में महेंद्रा जेन्युइन पार्ट्स की अग्रणी दुकान महेंद्रा एम शॉपी (बिष्टुपुर, मिलेनियम टावर) ने अपनी उत्कृष्टता का एक और प्रमाण दिया है। महेंद्रा ग्रुप ने इसे ‘बेस्ट परफॉर्मेंस पार्ट्स बिजनेस 2025’ अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

रांची में भव्य सम्मान समारोह

रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित एक समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। प्रतिष्ठान एलिफेंटा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर राकेश मिश्रा ने यह अवॉर्ड प्राप्त किया।

महेंद्रा एम शॉपी को केवल बेस्ट परफॉर्मेंस पार्ट्स बिजनेस ही नहीं, बल्कि बेस्ट एम शॉपी और हाइयेस्ट पार्टलाइन ऑटोमोटिव स्पेयर कैटेगरी में भी विजेता घोषित किया गया।

कंपनी की भविष्य की योजनाएं

समारोह में महेंद्रा ग्रुप के ईस्ट जोन जोनल हेड खुशवंत गुप्ता ने झारखंड के सभी महेंद्रा रिटेलर्स को कंपनी की आगामी व्यावसायिक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रा वर्तमान में विश्व की 11वीं सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है और 2028 तक इसके सभी उत्पादों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

महेंद्रा के साथ विकास का सुनहरा मौका

इस अवसर पर टेरिटरी मैनेजर देवज्योति मुखर्जी ने महेंद्रा पार्टनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि महेंद्रा के साथ जुड़कर व्यापारियों को बेहतरीन ग्रोथ के अवसर मिल रहे हैं। साथ ही, महेंद्रा पार्ट्स डिवीजन के झारखंड पार्टनर संजय भाटिया और रोहित भाटिया ने भी अपनी बात रखी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें