रक्त दो, जीवन दो: लोयोला स्कूल ने दिखाया इंसानियत का जज़्बा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लोयोला स्कूल, टेल्को ने अपने बायोक्लब के सहयोग से स्कूल परिसर में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

इस आयोजन में शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व छात्रों, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या चरणजीत ओहसन ने स्वागत भाषण में कहा— “यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि मानवता का उत्सव है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है।”



शिविर की गरिमा बढ़ाई स्कूल के रेक्टर फादर के. एम. जोसेफ, फादर माइकल थानाराज, और फादर जेरी डिसूजा की प्रेरणादायक उपस्थिति ने। इस रक्तदान शिविर में 85 लोगों ने भाग लिया, जिनमें से 65 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। यह रक्त लगभग 200 लोगों का जीवन बचाने की क्षमता रखता है, जो लोयोला स्कूल की सेवा भावना को दर्शाता है।

इस आयोजन में अनिंदिता, ख़ुशबू श्रीवास्तव, सुजाता, अलका कुमारी, कार्तिक महतो, अज़हर और रंजीता मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोयोला स्कूल ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताया और संवेदनशील नागरिक बनाने के अपने मिशन को दोहराया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें