किशोर क्लब जन्माष्टमी महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न, तैयारियां तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : किशोर क्लब जनता स्कूल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में पंडाल का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रोहन झा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष कुमार उपस्थित रहे। समिति के इंचार्ज राजकुमार झा ने बताया कि इस वर्ष जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन भव्य और धूमधाम से किया जाएगा।

आयोजन का कार्यक्रम इस प्रकार होगा:

15 अगस्त: पंडाल का उद्घाटन

16 अगस्त: सांस्कृतिक कार्यक्रम

17 अगस्त: महाभोग एवं महिलाओं के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता

18 अगस्त: प्रतिमा विसर्जन


इस मौके पर समिति अध्यक्ष विक्रांत सिंह, सचिव चंद्रशेखर मिश्र, कोषाध्यक्ष चंदन मिश्रा, राकेश कुमार झा, गणेश गोप, प्रज्ञा, राहुल, गोलू शर्मा, प्रशांत कुमार, अजय रजक सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें