लोक समर्पण का महारक्तदान शिविर 14 दिसंबर को, तैयारी चरम पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:लौहनगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण आगामी 14 दिसंबर (रविवार) को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एक दिवसीय महारक्तदान शिविर आयोजित करने जा रही है। शिविर को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा शहरभर में व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

संस्था के संरक्षक एवं युवा समाजसेवी ललित दास के नेतृत्व में बीते कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। युवाओं की उपस्थिति में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही आयोजन की रूपरेखा को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी एकत्र किए जा रहे हैं। शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टरों का वितरण भी तेजी से हो रहा है।

ललित दास ने बताया कि लोक समर्पण बीते अनेक वर्षों से समाज सेवा के विविध कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाता रहा है। इस बार संस्था ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पहल की है। उन्होंने कहा, “रक्तदान जीवन बचाने का सर्वोत्तम कार्य है। इस शिविर में अधिक से अधिक युवाओं और मातृशक्ति को जोड़ना हमारा लक्ष्य है।”

रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था की ओर से हेलमेट भेंट किए जाएंगे, जो सड़क सुरक्षा के संदेश को भी मजबूत करेंगे। साथ ही, प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बड़ी संख्या में शहर के युवाओं और महिलाओं की भागीदारी की उम्मीद जताई गई है। संस्था के सदस्य आयोजन को सफल बनाने में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

ललित दास ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर रक्तदान कर मानवीय सेवा की इस मुहिम को नई ऊर्जा दें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शिविर जमशेदपुर में रक्तदान के क्षेत्र में एक नई चेतना का संचार करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.