अटल जयंती पर रक्तदान शिविर का पोस्टर जारी ,भाजपा नेता दिनेश कुमार ने की अधिक भागीदारी की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को शिविर का पोस्टर विमोचन किया।

पोस्टर जारी करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी के जीवन का मूलमंत्र मानवता और सेवा था। उन्हीं की प्रेरणा से हर वर्ष 25 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा, “रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है। मैं जमशेदपुरवासियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।”

उन्होंने बताया कि पिछले 22 वर्षों से यह आयोजन 25 दिसंबर को लगातार होता आ रहा है। इस वर्ष का रक्तदान शिविर केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
दिनेश कुमार ने कहा, “किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाना अटल जी के सेवा-संकल्पों का सच्चा पालन है। मुझे विश्वास है कि इस बार युवाओं और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी।”

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, आर. राकेश राव और लक्ष्मण बेहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.