Jharkhand Crime : लिव-इन रिलेशन में रह रहे जोड़े पर टांगी से हमला, युवक की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditypur: आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटंगा स्थित राधास्वामी सत्संग गेट के समीप बीती रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लिव-इन रिलेशन में रह रहे एक जोड़े पर महिला के पति ने सोते समय टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक भोला उर्फ रितेश बिरुआ (35) की मौत हो गई, जबकि महिला सीता मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।



थाना प्रभारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक रितेश बिरुआ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और बीते एक वर्ष से विवाहित महिला सीता मार्डी के साथ लिव-इन में रह रहा था। सीता मार्डी भी विवाहित है और अपने पति राजेन्द्र मार्डी से अलग रह रही थी। दंपति के चार बच्चे हैं।



पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र मार्डी को अपनी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ रहना नागवार गुजर रहा था। वह कई बार इसका विरोध कर चुका था, लेकिन रितेश बिरुआ उसे मारपीट कर भगा देता था। बीती रात राजेन्द्र मार्डी ने मौके का फायदा उठाकर सोए हुए दोनों पर टांगी से हमला कर दिया और फरार हो गया।



सूचना मिलते ही आरआईटी थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और दोनों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रितेश बिरुआ को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि यह प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद का मामला है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें