पर्व त्योहारों के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर होगी कानूनी कार्यवाही: एसडीपीओ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

त्योहारों को लेकर थानों में हुई शांति समिति की बैठक

साहिबगंज: नगर थाना व जिरवाबाड़ी थाना परिसर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जहां बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। इस दौरान उन्होंने सभी को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में एक दूसरे को सहयोग की बात कही। वही उन्होंने कहा कोई भी शांति व्यवस्था बिगाड़ने का दुस्साहस ना करें वरना कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही उन्होंने कहा कि पूर्व में भी यहां के शांतिप्रिय लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बनाने में एक दूसरे को सहयोग किया है जहां इस बार भी सभी का सहयोग प्रशासन को मिलेगा। वही असामाजिक तत्व होश में आ जाएं, क्योंकि प्रशासन ने इस बार पूरी तैयारी कर रखी है। उधर पर्व त्योहारों को लेकर सभी जगहों पर दंडाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। जहां जगह जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। वही सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी होगी। आगे एसडीपीओ ने शांति समिति सदस्यों ने सौहाद्रपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही। वही उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का किसी भी धर्म या समुदाय को ठेस पहुंचाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही किसी प्रकार का अफवाह सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलाने की कोशिश करने वालों व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। वही विसर्जन के दिन शाम 5 बजे तक प्रतिमा विसर्जन कर लेने की सहमति बनी। उधर उन्होंने पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। आगे कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा जहां आदेश नहीं मानने पर लाउडस्पीकर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और डीजे जब्त कर लिया जाएगा। वही साउंड हर हाल में 90 डेसिबल से ज्यादा नहीं होगा। वही विसर्जन जुलूस में शराब पीने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगी। उधर नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सड़कों व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नगर प्रभाग इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें