हूल दिवस पर कोटालपोखर की मुखिया ने कांग्रेस नेता तनवीर आलम को किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कोटालपोखर, 30 जून 2025: हूल दिवस के अवसर पर सोमवार को कोटालपोखर की मुखिया सेरोफिना हेंब्रम ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पाकुड़ विधायक निसात आलम के सुपुत्र तनवीर आलम को पारंपरिक गमछा भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इस सौजन्य भाव पर तनवीर आलम ने मुखिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि हूल दिवस न केवल संथाल आदिवासी समाज की वीरता का प्रतीक है, बल्कि यह भारत की आजादी की पहली चिंगारी का भी स्मरण है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 1885 में सिदो कान्हु, चांद भैरव और
फूलों झानो जैसे महान योद्धाओं ने अंग्रेजी हुक़ूमत और जमींदारी शोषण के खिलाफ जो बिगुल फूंका था वह हमें आत्मसम्मान और संघर्ष की प्रेरणा देता है। जहां आज का दिन झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आदिवासी शौर्य और बलिदान की गौरवगाथा के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें