कोल्हान विश्वविद्यालय में NATS के तहत 54 अभ्यर्थियों का चयन, ₹13,500 मासिक प्रशिक्षण राशि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण योजना (NATS) के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 54 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया 4 मई 2026 को जारी विज्ञापन एवं उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर झारखंड सरकार की निर्धारित नीति के अनुरूप की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अवधि के लिए विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रशिक्षण/अप्रेंटिसशिप के लिए नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ₹13,500 प्रतिमाह की राशि प्रदान की जाएगी।

31 अगस्त तक करना होगा योगदान

विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश के अनुसार सभी चयनित अभ्यर्थियों को 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026 के बीच किसी भी कार्य दिवस में अपने आवंटित विश्वविद्यालय अथवा महाविद्यालय में योगदान देना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि में योगदान नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का नियुक्ति संबंधी दावा स्वतः समाप्त माना जाएगा।

योगदान के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं योगदान प्रतिवेदन प्रस्तुत करना होगा।

विभिन्न विभागों में मिलेगा प्रशिक्षण

चयनित अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के अलग-अलग कार्यस्थलों पर प्रशिक्षण के लिए आवंटित किया गया है। इनमें प्रशासनिक अनुभाग, कंप्यूटर लैब, भौतिकी प्रयोगशाला, पुस्तकालय सहित अन्य विभाग एवं कार्यस्थल शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित 54 अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने आवंटित संस्थानों में योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद प्रशिक्षण स्वतः समाप्त हो जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.