कोल्हन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa:कोल्हन विश्वविद्यालय में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले छठे दीक्षांत समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कुलपति प्रो.(डा.) अंजिला गुप्ता के निर्देश पर 18 नवंबर तक सभी कार्यों को हर हाल में पूरा करने की सख्त समयसीमा निर्धारित की गई है। इसी क्रम में डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी उप-समितियों के संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक दीक्षांत सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विभागवार कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। परीक्षा विभाग की ओर से परीक्षा नियंत्रक डॉ. रिंकी दोराई और ओएसडी डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि सत्र 2017-22 व 2023-24 के कुल लगभग 61 हजार प्रमाणपत्रों पर ऑस्ट नियंत्रक और कुलपति के हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। 20 नवंबर तक सभी प्रमाणपत्रों पर हस्ताक्षर का काम पूर्ण कर लिया जाएगा।

कुलपति के निर्देश के अनुरूप मेडल निर्माण का कार्य भी 20 नवंबर तक पूरा करने का आश्वासन संबंधित समिति ने दिया। वहीं रिप्लेसमेंट समिति ने स्पष्ट किया कि 18 नवंबर तक उसके सभी कार्य पूरे कर दिए जाएंगे और समयबद्ध तरीके से समारोह की पूरी तैयारी सुनिश्चित की जाएगी।

सीट अरेंजमेंट, मंच व्यवस्था, प्रमाणपत्र वितरण, अनाउंसमेंट सहित सभी समितियों के सदस्यों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। दीक्षांत सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा कारीगरों व ठेकेदारों को 18 तारीख तक सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दीया गया।

सौवेनियर समिति की ओर से बताया गया कि ‘प्रयास’ के संदेश मिल चुके हैं और टाइपिंग कार्य अंतिम चरण में है। 18 नवंबर तक डमी प्रति उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कुछ विधायकों के शुभकामना संदेश लंबित हैं, जिन्हें 18 नवंबर तक अनिवार्य रूप से प्राप्त कर पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में प्रॉक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, कुलसचिव डॉ. पुरुषोत्तम सियाल, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह, सीसीडीसी डॉ. आर.के. चौधरी, उपकुलसचिव मुरारी कुमार मिश्रा सहित सभी उप-समितियों के संयोजक एवं प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.