शहीद दिवस पर याद किए गए अमर क्रांतिकारी खुदीराम बोस, नाटक के जरिए जीवंत हुआ बलिदान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के तत्वावधान में साकची स्थित समिति कार्यालय में अमर शहीद खुदीराम बोस का शहीद दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष विकास मुखर्जी सहित सदस्यों ने शहीद खुदीराम बोस के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की।

इस अवसर पर अध्यक्ष विकास मुखर्जी एवं पी.के. नंदी ने खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कम उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले खुदीराम बोस का बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान पूरबी घोष ने माखनलाल चतुर्वेदी की प्रसिद्ध कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ का भावपूर्ण पाठ किया। वहीं सोमा मुखर्जी, सुलेखा दे, पूरबी पाल एवं नव कुमार बोस ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गीता थिएटर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘शहीद खुदीराम’ नाटक रहा। नाटक के माध्यम से खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष, क्रांतिकारी विचारों और देश के लिए दिए गए बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और शहीद के प्रति श्रद्धा की भावना को और गहरा किया।

कार्यक्रम में विकास मुखर्जी, संदीप सिन्हा चौधरी, परेश कुमार नंदी, वनश्री सरकार, सोमा घोष, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिन्दो मुखर्जी, दिलीप महतो, सौमि बोस, पम्पा गांगुली, धनंजय दास, उदय सोम, तरुण बोस सहित समिति के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.