अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई, फ्लाईओवर का नामकरण करने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, मानगो। अमर शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह के नेतृत्व में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी के बंग समाज कार्यालय एवं मानगो गोलचक्कर पर स्थापित खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विकास सिंह ने कहा कि अमर शहीद खुदीराम बोस की गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। खेलने-कूदने की उम्र में उन्होंने मात्र 18 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत के फांसी के फंदे को चूम लिया। उनका यह बलिदान भारत माता की आज़ादी के संघर्ष में अमूल्य योगदान था, जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मानगो में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का नाम “अमर शहीद खुदीराम बोस ऊपरी पुल” रखा जाए। विकास सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बाद मानगो गोलचक्कर पर खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी और यह फ्लाईओवर प्रतिमा के ठीक ऊपर से गुजर रहा है, ऐसे में यह नामकरण शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, दुर्गा दत्त, विनोद डे, कौस्तव राय, जौहर डे, एस. एन. पॉल समेत कई स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider id does not exist.